नौसेना की 2 पनडुब्बियों में लगी आग, 18 के मरने की आशंका

नौसेना की 2 पनडुब्बियों में लगी आग, 18 के मरने की आशंका

मुंबई: नौसेना ने अपनी पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरक्षक में विस्फोट होने और इसके बाद उसमें आग लगने की घटना की जांच के लिए ‘बोर्ड ऑफ इनक्वायरी’ के आदेश दिए हैं। यह पनडुब्बी डूब गई है। नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि पनडुब्बी में मौजूद 18 लोगों की स्थिति के बारे में पता लगाया जा रहा है।

नौसेना के सूत्रों ने बताया कि आधी रात के तुरंत बाद आईएनएस सिंधुरक्षक पनडुब्बी में जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। मुम्बई में नौसेना की गोदी से दमकलों को तुरंत भेजा गया लेकिन विस्फोट के बाद हुई बड़ी क्षति से पनडुब्बी अपने स्थान पर ही डूब गई। पानी की सतह पर उसका एक छोटा हिस्सा दिखाई दे रहा है।

सूत्रों ने बताया कि पनडुब्बी में सवार नौसैनिकों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। पनडुब्बी और चालक दल को बचाने के सभी उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस हादसे की वजह का पता लगाने के लिए एक ‘बोर्ड ऑफ इनक्वायरी’ गठित की जा रही है।

Related posts