वल्लभ कॉलेज में 70 छात्रों ने भरे नामांकन

मंडी। छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के चलते मंगलवार को नामांकन पत्र भरे गए। वल्लभ महाविद्यालय मंडी में कुल 70 छात्रों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल करवाए। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव तथा सहसचिव सभी मुख्य पदाें पर चार-चार नामांकन पत्र भरे गए हैं। जबकि, सीआर पद के लिए 51 तथा डीआर पद के लिए 3 नामांकन पत्र कालेज प्रशासन के पास आए हैं। अध्यक्ष पद के लिए कालेज के बीए तृतीय वर्ष के छात्र कमलजीत, बीकॉम तृतीय के छात्र नरेंद्र कुमार, बीए प्रथम वर्ष के छात्र पंकज कुमार एवं बीएससी द्वितीय के छात्र पंकज तलवार ने अपना नामांकन पत्र भरा है। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए बीए तृतीय वर्ष की छात्रा गायत्री देवी एवं गीतांजलि, बीएससी प्रथम की छात्रा गीतांजलि ठाकुर, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उमेश शर्मा ने नामांकन पत्र कालेज प्रशासन को दिए हैं। सचिव पद के लिए बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा कोमल गुलेरिया, बीए प्रथम के छात्र ललित कुमार, बीए द्वितीय के छात्र पंकज कुमार एवं प्रिया गुलेरिया ने अपने नामांकन पत्र जमा करवाए। जबकि, सहसचिव पद के लिए बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र अजय कुमार, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र डिंपल शर्मा एवं पंकज, बीए प्रथम वर्ष के छात्र तरुण ठाकुर ने नामांकन पत्र भरे हैं। इसके अलावा कक्षा और विभाग प्रतिनिधि पद के लिए भी छात्रों ने अपने नामांकन पत्र कालेज प्रशासन को दिए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्राचार्य एवं मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एमएस जम्वाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कक्षा प्रतिनिधियों में बीए प्रथम वर्ष में 10 छात्रों ने नामांकन पत्र भरे हैं। वहीं, बीए द्वितीय वर्ष से 5, बीए तृतीय वर्ष से 4, बीकॉम प्रथम वर्ष 2, बीकॉम द्वितीय वर्ष 5, बीकॉम तृतीय वर्ष 2, बीएससी प्रथम वर्ष 6, बीएससी द्वितीय वर्ष 6, बीएससी तृतीय वर्ष 3, बीबीए प्रथम सेमेस्टर 2, बीबीए तृतीय सेमेस्टर 1, बीबीए पंचम सेमेस्टर 1, बीसीए प्रथम 2, पीजीडीसीए 2 जबकि विभाग प्रतिनिधि के लिए एमकॉम से 1 तथा गणित विभाग से 2 छात्रों ने नामांकन पत्र भरे हैं।

Related posts