व्यापारियों ने सेल टैक्स कार्यालय में जड़े ताले

बागेश्वर। व्यापारिक हित में सेल टैक्स विभाग ने अपलोडेड ऑन लाइन व्यवस्था की है लेकिन व्यापारी इस व्यवस्था से गुस्से में हैं। व्यवस्था से खफा व्यापारियों ने सोमवार को सेल टैक्स कार्यालय में ताले जड़ दिए। यहां हुई सभा में इस व्यवस्था को हटाने की मांग की है। सभा के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
सोमवार को व्यापारियों ने यहां सेल टैक्स कार्यालय में नारेबाजी के साथ तालाबंदी कर दी। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सेल टैक्स विभाग ने खरीद बिक्री के पर्चों का ऑन लाइन कर दिया है। जो व्यापारियों के हित में नहीं है लेकिन इसे जबरन थोपा जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि वह पहले ही इंस्पेक्टर राज से घिरे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आन लाइन अपलोडेड प्रक्रिया नहीं हटाई गई तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सभा के बाद उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नवीन ममगई, जिला मंत्री संजय साह, बागेश्वर के अध्यक्ष उमेश फुलारा, मंत्री कैलाश परिहार, कोषाध्यक्ष हरीश लाल साह, भराड़ी के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ऐठानी, डंगोली के कुंदन गिरी, गरुड ़के कैलाश सिंह बारो, चंद्र शेखर जोशी, दीपू कन्नोजिया आदि मौजूद थे।

Related posts