
टनकपुर। पूर्णागिरि धाम के भैरव मंदिर में रविवार से अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है। सोमवार को पारायण और विशाल भंडारे के साथ पाठ का समापन होगा।
श्रावण माह में हर साल धाम के पुजारियों द्वारा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अमन शांति के लिए भैरव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है। मंदिर समिति के तत्वावधान में रविवार को पुजारियों के कुल पुरोहित पं. मोहन पांडेय व पं. कुलेठा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रामायण पाठ का शुभारंभ किया। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि सोमवार को पारायण और भंडारे के साथ अखंड पाठ का शुभारंभ किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित हो प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष नेत्र बल्लभ तिवारी, सचिव गिरीश पांडेय, कोषाध्यक्ष नाथ पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष पं.भुवन चंद्र पांडेय, हेम चंद्र पांडेय, मोहन चंद्र पांडेय, महेश पांडेय आदि मौजूद थे।
