मस्जिद में नमाज अदा कर रहे 44 लोगों की गोली मारकर हत्या

मस्जिद में नमाज अदा कर रहे 44 लोगों की गोली मारकर हत्या

अबूजा: उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के अशांत शहर मैदुगुरी में संदिग्ध इस्लामी उग्रवादियों ने एक मस्जिद में नमाज अदा कर रहे 44 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक मस्जिद में प्रार्थना कर रहे लोगों पर गोलियां बरसाने वाले ये उग्रवादी कट्टरपंथी सम्प्रदाय बोको हरम से संबंधित माने जा रहे हैं।

इस हमले में कम से कम 44 नमाजियों की मौत हुई है। प्रहरी समूह के एक सदस्य ने कहा कि आतंकवादियों के हमले का जवाब देने की कोशिश में उसके कुछ सदस्य भी गोलियों के शिकार हुए। अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें।

Related posts