पंचायत और लोकसभा चुनाव को तैयार रहें : गुप्ता

चंपावत/लोहाघाट। भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय गुप्ता ने कहा है कि कार्यकर्ताओं को पंचायती चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर है। देश का हर व्यक्ति चाहता है कि मोदी प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार पर केंद्र सरकार को घेरे में लिया और इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने को कहा। कई पदाधिकारियों के बैठक में न आने पर उन्होंने नाराजगी जताई। चंपावत में आयोजित बैठक में अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने और संचालन महामंत्री गोविंद सामंत ने किया। बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया, हिमेश कलखुड़िया, निर्मल माहरा समेत तमाम लोग थे।
लोहाघाट में संजय गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके साथ युवा मोर्चे के प्रदेश मंत्री बसंत जोशी और प्रदेश उपाध्यक्ष महिमन कन्याल भी हैं। लोनिवि निरीक्षण भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से आपदा में पीड़ित लोगों का सहारा बनने की अपील की। इससे पहले विधायक पूरन फर्त्याल, जीवन गहतोड़ी, राजू अधिकारी, सुरेश भट्ट, मोहित पाठक, दीपक जोशी, प्रकाश राय, विनोद ढ़ेक, भगवान सिंह कुंवर, कैलाश पांडेय, आनंद राय, विक्रम गोस्वामी, सुंदर लुंठी, मुकेश कुमार, देवेंद्र बोहरा, एमडी जोशी, श्याम ढेक, प्रदीप ढेक आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Related posts