जनता से किए वादे भूली प्रदेश सरकार : किश्तवाड़िया

चंबा। भाजपा नेता रविंद्र सिंह किश्तवाड़िया ने बताया कि कांग्रेस सरकार की करनी और कथनी में हमेशा ही अंतर रहा है। प्रदेश सरकार चुनावों के दौरान जनता से किए गए वादों को भूलकर जनविरोधी कार्य कर रही है। सरकार ने पीटीए शिक्षकों को आठ साल के सेवाकाल के बाद नियमित करने का वादा किया था लेकिन अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपो में पिछले तीन माह से राशनकार्ड धारकों को चीनी नहीं मिल रही है। इसके अलावा डिपुओं में दालें भी दो-दो महीने के बाद मिल रही हैं, वह भी बदल-बदल कर। मिंजर मेले के दौरान विपक्षी दल की अनदेखी की गई। विरोधी दल के नेताओं ने स्थानीय विधायक तक को नहीं बुलाया। रोजगार भत्ते के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया गया है। सरकार ने रोजगार भत्ता देने के लिए इतनी शर्तें लगा रखी हैं कि कोई भी युवा उन शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फिर से नौकरियां देकर युवाओं को बेरोजगारी की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में जनता यूपीए सरकार को सत्ता से खदेड़ देगी और केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।

Related posts