तीसा में एबीवीपी-एनएसयूआई ने उतारे योद्धा

तीसा (चंबा)। तीसा कालेज में एबीवीपी और एनएसयूआई ने पैनल फाइनल कर दिए हैं। एबीवीपी से एससीए अध्यक्ष पद के लिए बीए तृतीय वर्ष के दिनेश कुमार चुनाव लड़ेंगे। उपाध्यक्ष पद के लिए बीए तृतीय नीरज कुमार को, महासचिव पद के लिए बीए तृतीय के हंस राज और सहसचिव पद के लिए बीए प्रथम वर्ष की चंपा को पैनल में जगह दी गई है। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय विवि के पूर्व नेता बजीरू शर्मा और विभाग संयोजक रमेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से एबीवीपी के पैनल को वोट करने की अपील की है।
उधर, एनएसयूआई ने भी तीसा कालेज में अपने प्रत्याशियों को घोषणा कर दी है। बीए द्वितीय वर्ष के हमीद मोहम्मद अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगे। बीए तृतीय वर्ष के नरेंद्र कुमार उपाध्यक्ष पद पर, बीए तृतीय वर्ष के ओमप्रकाश महासचिव पद पर और प्रथम की विमला ठाकुर सहसचिव पद पर चुनाव लड़ेंगी। पूर्व एससीए अध्यक्ष रोहित ने बताया कि इस बार एनएसयूआई पूरे जोश के चुनाव मैदान में उतरी है और दूसरे छात्र संगठनों को कड़ी टक्कर दी देगी। उन्होंने बताया कि बीए प्रथम से मनोज कुमार, बीए द्वितीय वर्ष से सुरेंद्र कक्षा प्रतिनिधि के पद चुनाव लड़ेंगे।

Related posts