
रोहडू। पीजी कॉलेज सीमा में एसएफआई, एबीवीपी और एनएसयूआई ने अपने-अपने पैनल चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। छात्र संगठन अपनी-अपनी जीत के दावों को लेकर चुनाव प्रचार में डट गए हैं।
पीजी कॉलेज सीमा में एसएफआई ने सोमवार को परिसर अध्यक्ष विरेंद्र की अध्यक्षता में अपना पैनल घोषित किया। एसएफआई ने अध्यक्ष पद पर रिपना, उपाध्यक्ष पद पर अमृत सिंह, सचिव पद पर देवी लाल, संयुक्त सचिव पद पर रीना कुमारी को चुनावी दंगल में उतारा है। इस अवसर पर किसान सभा अध्यक्ष बिहारी लाल, लोकल कमेटी सचिव पवन शर्मा, अनिल वर्मा, रमन, संजीत, मुकेश, यशवंत, प्रतिभा, किरण, प्रियंका शर्मा, विक्रमादित्य सहित एसएफआई के कई सदस्य उपस्थित थे।
उधर, एनएसयूआई ने भी सोमवार को कॉलेज में अपना पैनल घोषित कर दिया। एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर विनोद मेहता, उपाध्यक्ष पद पर अमन भारती, महासचिव पद पर ललित चौहान तथा संयुक्त सचिव पद पर सिद्धार्थ शौंगी को चुनावी मैदान में उतारा है। इस अवसर पर एनएसयूआई के सीमा कॉलेज प्रभारी प्रवीण चौहान, परिसर अध्यक्ष मनीश राज सहित एनएसयूआई के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उधर, एबीवीपी ने भी सभा का आयोजन कर अपना पैनल घोषित किया। पैनल में अध्यक्ष पद पर रोनित धांटा, उपाध्यक्ष पद पर संदीप शौंगी, महासचिव पद पर अनूप सिंह, संयुक्त सचिव पद पर विनोद संघेल को उतारा गया है। इस मौके पर एबीवीपी के जिला संयोजक अरुण भावटा, जिला विस्तारक कुलदीप सुमन, कुलभूषण सहित एबीवीपी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
