किशोरी से दुराचार, मुकदमा

नानकमत्ता। छोटी बहन के साथ चारा लेने गई किशोरी पर युवक ने अश्लील फब्तियां कसीं। विरोध करने पर युवक ने किशोरी की अस्मत लूट ली। पुलिस ने युवक के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
नानकमत्ता क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीया किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ देवहा नदी पार मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी। टुकड़ी निवासी गुरुदास सिंह ने उसे अकेला देख अश्लील फब्तियां कसीं। किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने किशोरी की अस्मत लूट ली। दोनों बहनों की चीखपुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। बदहवाश किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना से अवगत कराया। किशोरी को साथ लेकर पिता थाना आया और पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और युवक के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ओमवीर रावत ने बताया कि किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए खटीमा भेजा गया है।

Related posts