राजनीतिक दल भी हों आरटीआई के अंतर्गत

अल्मोड़ा। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन जिला शाखा की बैठक में वक्ताओं ने राजनीतिक दलों को सूचना अधिकार अधिनियम नियम के अंतर्गत लाए जाने समेत अन्य मुद्दों को लेकर 12 अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि सोमेश्वर स्थित एक बैंक द्वारा पेंशनरों को ऋण नहीं दिया जा रहा है। इस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर में स्थित गांधी पार्क छुट्टी के दिन बंद रहता है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पार्क को नियमित खुला रखा जाए। बैठक में पेंशनरों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रोष जताया गया।
बैठक ने राजनीतिक दलों को सूचना अधिकार अधिनियम नियम के अंतर्गत लाने की मांग की गई। विभिन्न मुद्दों को लेकर कल 12 अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना देने का ऐलान किया गया। अध्यक्षता केके पंत ने और संचालन महासचिव नवीन चंद्र पाठक ने किया। बैठक में अरुण पंत, गिरीश चंद्र जोशी, मोहन सिंह नयाल, जेसी दुर्गापाल, आनंद बगड़वाल, नवीन चंद्र पाठक, मथुरा दत्त मिश्रा, आनंद जोशी, लीला टम्टा, सुनयना मेहरा, आनंद ऐरी आदि मौजूद थे।

Related posts