आपदा में मारे गए लोगों की स्मृति में पौधे रोपे

अल्मोड़ा। प्रदेश में आपदा में मारे गए लोगों की स्मृति में नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में लेप्रोसी मिशन करबला परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लेप्रोसी मिशन परिसर में फलदार और चौड़ी पत्ती प्रजाति के 111 पौधे रोपे गए।
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि आपदा में मारे गए लोगों की स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य थे। इस मौके पर लेप्रोसी मिशन में फल भी वितरित किए गए।
पौधरोपण में किशन गुरुरानी, रीता दुर्गापाल, डा. जेसी दुर्गापाल, सीओ केएस ह्यांकी, सभासद राजेंद्र तिवारी, हेम तिवारी, अशोक पांडे, मुकेश नेगी, जगमोहन बिष्ट, सचिन आर्य, श्याम पांडे, विद्या बिष्ट, सरिता टम्टा, कंचन भट्ट, राधा नेगी, डा. जीसी पांडे, लता बोरा, राधिका जोशी, हर्ष कनवाल, लैप्रोसी मिशन के प्रबंधक आनंद सिंह, रोबिन सिंह, नितिश तिवारी, जगदीश पांडे, तारा चंद्र जोशी, सचिन टम्टा, शेखर लखचौरा, पीसी तिवारी के अलावा पालिका और मिशन के कर्मचारियों ने भाग लिया।

Related posts