सर मोदी 5 लाख रुपए की भीख देने के लिए शुक्रिया’

सर मोदी 5 लाख रुपए की भीख देने के लिए शुक्रिया’

नई दिल्ली: अपने अटपटे बयानो से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले अभिनेता कमाल आर खान ने इस बार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी कर सुर्खियों में आने की कोशिश की है। उन्होंने मोदी की हैदराबाद रैली पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि सर नरेंद्र मोदी 5 लाख रुपए की भीख देने के लिए शुक्रिया। उत्तराखंड बहुत महंगा है इतने पैसों से तो हम एक झुग्गी भी नहीं बना सकते।

लेकिन केआरके इतने में शांत होने वाले कहां था उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि आज पहली ही भाषण में ओबामा की नकल करके ”We will do. Yes we can” आपने यह बता दिया है कि आपके पास नया कुछ नहीं है।

गौरतलब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय प्रचार समिति का अध्यक्ष बनने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच एक आमसभा में हिस्सा लिया। भाजपा इस सभा में आने वाले सभी सहभागियों से पांच रुपए एकत्रित किए। यह धनराशि उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों को दी जाएगी।

Related posts