एचपीयू में 3145 वोटर चुनेंगे एससीए

शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय के केंद्रीय छात्र संघ चुनावों में 3145 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर एससीए का चुनाव करेंगे। शनिवार को जारी चुनाव शेड्यूल के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन ने वोटर लिस्ट जारी कर दी है।
सभी छात्र संगठन किसी भी वोटर को लेकर अपनी आपत्तियां सोमवार तक दर्ज करवा सकेंगे। इसी दिन आपत्तियों को शामिल करते हुए अंतिम वोटर लिस्ट जारी की जानी है। विवि की वोटर लिस्ट में इस बार भी लड़कियों का दबदबा है। कुल वोटरों में से 56.44 फीसदी लड़कियां वोटर हैं। लड़कों की संख्या महज 43.56 फीसदी है। वोटर लिस्ट के मुताबिक विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा वोटर विधि विभाग में हैं। यहां कुल 422 वोटर हैं। सबसे कम भाषा विभाग में है, यहां महज बारह वोटर हैं। विवि के डीएसडब्ल्यू कार्यालय ने शनिवार को चुनावों के लिए वोटर लिस्ट जारी कर दी। डीएसडब्ल्यू एसएस चौहान ने बताया कि चुनावों के लिए वोटर लिस्ट जारी कर दी है।

प्रदेश विवि कैंपस की संभावित वोटर लिस्ट
विभाग कुल वोटर लड़कियां लड़के
जियोग्राफी 86 55 31
लोक प्रशासन 86 34 52
वी आर्ट्स 16 8 8
राजनीति शास्त्र 104 67 37
मनोविज्ञान 56 44 12
इतिहास 108 58 44
अंग्रेजी 100 77 23
वाणिज्य 210 134 76
शारीरिक शिक्षा 41 25 26
बायो साइंस 137 101 36
बायो टेक 137 99 38
रसायन विज्ञान 150 84 66
गणित 142 96 46
भौतिक विज्ञान 110 61 49
शिक्षा 72 55 17
अर्थ शास्त्र 180 108 72
संस्कृत 99 59 40
एमटीए 73 14 59
समाज शास्त्र 65 40 25
हिंदी 121 90 31
भाषा 12 7 5
कंप्यूटर साइंस 277 132 145
विधि विभाग 422 177 245
एमबीए 188 71 117
पत्रकारिता 62 22 40
अन्य विभाग 51 36 15

Related posts