गौशाला में रखे नौ अवैध स्लीपर पकड़े

तीसा (चंबा)। स्थानीय थाना में इमारती लकड़ी की तस्करी करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती शनिवार शाम को चार बजे के करीब तीसा के थाना प्रभारी दर्शन सिंह की अगुवाई में पुलिस हियाड़ शक्ति नाला की तरफ गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को इमारती लकड़ी के अवैध करोबार की सूचना मिली। पुलिस ने ग्राम पंचायत थनेईकोठी के गांव सोंडा निवासी नसरूला ऊर्फ किशभनू पुत्र अली मोहम्मद के घर पर छापा मारा। इस दौरान उसकी गौशाला से इमारती लकड़ी के नौ स्लीपर बरामद किए गए। इसकी कीमत करीब 20 हजार है। पुलिस अधीक्षक जगत राम ने बताया कि पुलिस ने लकड़ी तस्कर के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत लकड़ी चोरी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले को लेकर आगामी छानबीन की जा रही है।

Related posts