आपदा प्रबंधन में कांग्रेस सरकार विफल

बागेश्वर। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री संजय ने यहां जिला इकाई की बैठक में कहा कि राज्य में दैवीय आपदा से भारी नुकसान हुआ है। लेकिन कांग्रेस सरकार का आपदा प्रबंधन पूरी तरह फेल है। आज भी आपदा प्रभावितों को राहत नहीं मिल सकी है।
माल रोड के एक होटल में श्री संजय ने कहा कि लोकसभा और त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा। कार्यकर्ताओं को इसके लिए अभी से कमर कसनी होगी। कांग्रेस राज्य और केंद्र में हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है। पाक देश में हमले पर हमले कर रहा है और कांग्रेस चुप बैठी है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा ने और संचालन शिव सिंह बिष्ट किया। इस अवसर पर विधायक चंदन राम दास, पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया, महामंत्री जगदीश कालाकोटी, दयाल कांडपाल, इंद्र सिंह फर्स्वाण, बसंत पांडे, मीडिया प्रभारी नवीन परिहार, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय, मनीष पांडे, प्रशांत नगरकोटी, पुष्पलता मेहता, शोभा आर्या, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता ऐठानी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री मौजूद थे।

Related posts