
पिथौरागढ़। बलुवाकोट के रहने वाले एक फौजी 23 जुलाई के बाद से लापता है। यह सैनिक छुट्टी पूरी कर अपनी तैनाती स्थल को रवाना हुआ था। लेकिन ड्यूटी में नहीं पहुंचा। परेशान परिजनों ने बलुवाकोट में गुमशुदगी की तहरीर दी है। लेकिन अभी फौजी का कोई पता नहीं चल सका है।
बलुवाकोट के गुईयां गांव निवासी फौजी त्रिलोक सिंह दो माह की छुट्टी काटकर 23 जुलाई को सुबह 8 बजे घर से अपने तैनाती स्थल रांची (झारखंड) को रवाना हुआ। फौजी के भाई पुष्कर सिंह ने बताया कि त्रिलोक को 29 जुलाई को अपने तैनाती स्थल में पहुंचना था। लेकिन 8 अगस्त को यूनिट से सूचना आई कि सैनिक त्रिलोक सिंह तैनाती स्थल पर नहीं पहुंचा है।
इस खबर के बाद फौजी का परिवार सकते में है। भाई पुष्कर सिंह ने बलुवाकोट थाने में नौ अगस्त को तहरीर दी है। और वे भाई के बारे में पता करने को दिल्ली रवाना हो गए हैं।
