महंगाई के विरोध में महिला मोर्चा का प्रदर्शन

अल्मोड़ा। महंगाई के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथों में थाली लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ चौघानपाटा में नारेबाजी की। उन्होंने महंगाई के लिए यूपीए की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश में महंगाई बेलगाम होती जा रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के साथ ही खाद्यान्न और सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। प्याज भी अब गरीब के बजट से बाहर हो गया है। महंगाई से आम आदमी को एक वक्त का भोजन जुटाना भी दूभर हो गया है। ऐेसे में कांग्रेस नेता पांच और बारह रुपये में पेटभर खाना मिलने की बात कहकर जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर भी विकास विरोधी होने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में मोर्चा जिलाध्यक्ष रमा जोशी, कुमाऊं संयोजिका नर्मदा तिवारी, महामंत्री मीना भैसोड़ा, किरन पंत, लता पांडे, राधिका जोशी, क्षेत्र प्रमुख हेमा चम्याल, जानकी आर्या, विद्या बिष्ट, बीना नयाल, ललिता पंचपाल, बसंती आर्या, विमला भंडारी हेमा मावड़ी, लक्की वर्मा आदि शामिल थीं।

Related posts