हरियाली तीज पर महिलाओं ने गाए सावन के गीत

अल्मोड़ा। अग्रवाल सभा अल्मोड़ा के तत्वावधान में आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन की गीत गाए और झूले का आनंद लिया। इस मौके पर मेहंदी प्रतियोगिता और नृत्य आदि कार्यक्रम भी हुए।
भगवती पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन से जुड़े कई गीत प्रस्तुत किए और शानदार नृत्य किए। वहां कई झूले लगाए गए थे जिनका महिलाओं और युवतियों ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में अंजू अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, संतोष गर्ग, दीप्ति अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, नीलम अग्रवाल सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। कार्यक्रम के आयोजन में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विनोद प्रसाद अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, नर्मदा शंकर अग्रवाल, डा.संजय गर्ग, सुनील अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।

Related posts