
रुद्रप्रयाग। केदारघाटी विस्थापन एवं पुनर्वास संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव सुभाष कुमार से मुलाकात कर आपदा प्रभाविताें के विस्थापन समेत विभिन्न समस्याआें पर चर्चा की। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में प्रभाविताें ने मुख्य सचिव से वार्ता की। प्रभाविताें ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में कोई स्थान सुरक्षित नहीं है, जिस कारण आपदा प्रभाविताें का विस्थापन देहरादून, ऋषिकेश आदि स्थानाें पर किया जाए। समिति ने आपदा प्रभाविताें के लिए प्री फ्रेबिकेट हट बनाने के प्रस्ताव को औचित्यहीन बताया। उन्हाेंने प्रभाविताें का तत्काल विस्थापन करने की मांग उठाई। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने मुआवजा वितरण में परिवार को इकाई माने जाने संबंधी संशोधित शासनादेश को अस्पष्ट बताया। किराएदाराें के लिए मुआवजा राशि वितरण के लिए अनुबंध पत्र संबंधी शासनादेश समाप्त करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में समिति के सचिव महेंद्र नेगी, सुनील बेंजवाल, बीर सिंह रावत, आशुतोष वशिष्ठ, सज्जन सिंह राणा और कुलदीप नेगी आदि उपस्थित थे।
