
कपकोट। राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने भराड़ी क्षेत्र में आपदाग्रस्त गांवों का दौरा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक में श्री कोश्यारी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोगों के दुखदर्द में साथ रहना चाहिए।
श्री कोश्यारी दोपहर यहां पहुंचे। उन्होंने भराड़ी, खाईबगड़, लीमा, सीरी, बमसेरा, ऐठाण आदि गांवों का दौरा किया। कोश्यारी ने कहा कि परेशानी के दौर में भाजपा पीड़ितों के साथ रहेगी। उन्होंने बाद में लोनिवि विश्राम गृह में पार्टी कार्यकर्ताआें की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कपकोट क्षेत्र में आपदा से काफी नुकसान हुआ है। किंतु सरकार का प्रबंध तंत्र पूरी तरह फेल है। अभी तक सरकारी विभागों को धन नहीं मिला है। जिसके कारण मरम्मत के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। क्षेत्र की अधिकतर सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। उन्होंने पंचायत और लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता ऐठानी, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मला दफौटी, सदस्य नीमा धपोला, बसंती बघरी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, ब्लाक प्रमुख पुष्पलता मेहता, मंडल अध्यक्ष गणेश कपकोटी, दयाल ऐठानी, सुरेश गड़िया, राजेश मेहता, प्रशांत नगरकोटी, लक्ष्मी राम आर्या, सुरेश कांडपाल, कुंदन परिहार, नवीन परिहार आदि मौजूद थे।
