
पिथौरागढ़। अंडर-14 जिला स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय की टीम चैंपियन रही। खिताबी भिड़ंत में उसने मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल को एक के मुकाबले पांच गोलों से हराया। किशोर परिहार ने तीन गोल दागे। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
बृहस्पतिवार को स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में केंद्रीय विद्यालय ने मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल को एक के मुकाबले पांच गोल से हराया। विजेता टीम के लिए किशोर परिहार ने तीन और सुमित थापा और सौरभ चुफाल ने एक-एक गोल किया। मल्लिकार्जुन की ओर से एकमात्र गोल गौरव वल्दिया ने किया। फायनल मैच में रेफरी की भूमिका यतीश ओझा ने निभाई।
विजेता टीम के प्रशिक्षक देवेंद्र सिंह रावत, मल्लिकार्जुन स्कूल के प्रशिक्षक पंकज कांडपाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी वीएस वल्दिया, उप क्रीड़ा अधिकारी भुवन पंत, केएस महर, हीरा सिंह खाती, अजय रावत, भूपेंद्र चौहान, यतीश वल्दिया, हरीश पंत, रीना रावत, लीलावती जोशी, प्रताप सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
