
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के ग्राम इंद्रोला में भूस्खलन होने से306 परिवारों के घरों में दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों ने गांव का भूगर्भीय सर्वेक्षण कर सुरक्षित जगह उपलब्ध कराने की मांग की है।
दोनों ओर भूधंसाव से पड़ी दरार चौड़ी होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का सर्वे कराने की मांग पर प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। ग्रामीण हल्की बारिश होने पर भी अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं। प्रधान देवेश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कार्तिकानंद डोभाल ने कहा कि प्रशासन ने अभी तक लोगों को टैंट तक नहीं दिए हैं।
कोट
गांव की स्थिति बहुत खतरनाक है, खतरे को देखते हुए शासन से गांव का सर्वे कर विस्थापन की सिफारिश की गई है। शासन स्तर से दिशा-निर्देश मिलने पर ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-मोहन लाल, तहसीलदार घनसाली।
