रायफल मैन अवतार हुए पंचतत्व में विलीन

गौचर। असम रायफल में कार्यरत रायफल मैन झिरकोटी गांव निवासी अवतार सिंह नेगी (45) का अलकनंदा नदी के पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। छह अगस्त को पूर्व कोलकाता में सेना के अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था।
शुक्रवार को जवान का पार्थिव शरीर चट्वापीपल पहुंचा। यहां से पैतृक घाट तक शव यात्रा निकाली गई, जिसमें रुद्रप्रयाग सिख रेजीमेंट के जवानोें सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए। घाट पर सेना के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित करते हुए हवा में तीन राउंड फायर कर साथी को अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि उनके बेटे आलोक और अंकित ने दी। श्रद्धांजलि देने वालों नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश नेगी, झिरकोटी प्रधान दिनेश लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद कुमार, रणजीत सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि अजय किशोर भंडारी सहित कई शामिल थे। असम रायफल में बतौर रायफल मैन कार्यरत नेगी इंफाल मणिपुर में तैनात थे, लेकिन कुछ समय से बीमार होने के चलते वे सेना के कमांड अस्पताल कोलकाता में भर्ती थे। उपचार के दौरान छह अगस्त को उनका निधन हो गया था।

Related posts