टनकपुर-लखनऊ दिन में भी हो रेल सेवा

टनकपुर। मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में समिति सदस्य अतुल शारदा ने रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान का आग्रह किया।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल कार्यालय बरेली में मंडल प्रबंधक उमेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिरकत कर लौटे समिति सदस्य अतुल ने बताया कि उन्होेंने टनकपुर से सुबह 6:45 बजे टनकपुर-कासगंज ट्रेन में लखनऊ के लिए दो आरक्षण बोगी लगाने और इन बोगियों को सुबह 8:45 बजे पीलीभीत पहुंचने वाली रुहेलखंड एक्सप्रेस में जोड़ने की मांग उठाई। ताकि टनकपुर से दिन में भी लखनऊ के लिए ट्रेन सेवा मुहैया हो सके। इसके अलावा विश्राम गृह की आन लाइन बुकिंग करने, पार्सल बुकिंग सुचारु रखने और निर्माणाधीन बड़ी रेल लाइन का कार्य तेज करने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने बताया कि मंडल प्रबंधक व वरिष्ठ मंडल प्रबंधक वाणिज्य आशीष भाटिया ने उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया है।

Related posts