35 वीं वाहिनी ने जीती कबड्डी

तियोगिता 35 वीं वाहिनी कटारमल (अल्मोड़ा) ने जीत ली है।
वाहिनी के क्रीड़ा मैदान में बृहस्पतिवार को हुई अंतर वाहिनी कबड्डी का फाइनल 35 वीं वाहिनी अल्मोड़ा और 12वीं वाहिनी महिडांडा (उत्तरकाशी) के मध्य खेला गया। जिसमें 35वीं वाहिनी आईटीबीपी अल्मोड़ा ने जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि 12वीं वाहिनी आईटीबीपी महिडांडा (उत्तरकाशी) उपविजेता रही। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अजीत सिंह और चंचल सिंह को मिला।
समापन अवसर पर 35 वीं वाहिनी के कमांडेंट ऋषिराज सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान की। प्रतियोगिता में प्रथम वाहिनी आईटीबीपी जोशीमठ (चमोली), आठवीं वाहिनी आईटीबीपी रुद्रप्रयाग, 12 वीं वाहिनी आईटीबीपी महिडांडा (उत्तरकाशी), 23 वीं वाहिनी आईटीबीपी देहरादून, 35 वीं वाहिनी आईटीबीपी अल्मोड़ा ने भाग लिया। इस अवसर पर द्वितीय कमान एनके दत्ता समेत वाहिनी के अधिकारी, जवान आदि उपस्थित थे।

Related posts