
रवि ने संभाली ऑटो यूनियन की कमान
सोलन। शूलिनि ऑटो रिक्शा यूनियन में प्रधान पद की कमान रवि कुमार गुप्ता ने संभाली है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी दिनेश गौतम और सीताराम को शिकस्त दी है। शुक्र वार रात करीब साढ़े आठ बजे चुनावी नतीजे घोषित किए गए हैं। चुनावों में विपिन ने वरिष्ठ उप प्रधान की सीट पर कब्जा किया है। कुलदीप चंदेल और राजकुमार धीमान सीट हारे हैं।
वहीं राम लाल को उपप्रधान, मनोरंजन सेठी को महासचिव, दीपक शर्मा को कोषाध्यक्ष, रविंद्र धीमान को अतिरिक्त सचिव, राजेंद्र कुमार को संयुक्त सचिव, संजय कुमार को संगठन सचिव, रमेश चंद धीमान को मुख्य सलाहकार और अमर प्रीत सिंह ने प्रेस और कार्यालय सचिव के चुनाव जीते हैं। वहीं शूलिनि ऑटो यूनियन में कुल 240 आटो हैं। नवनियुक्त प्रधान रवि कुमार गुप्ता ने जीत के लिए यूनियन के सदस्यों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यूनियन की बेहतरी के लिए कार्य किया जाएगा। सदस्यों की मांगों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।
12 सीटों के लिए 23 प्रत्याशी थे मैदान में
आटो रिक्शा यूनियन के चुनाव में 10 सीटों के लिए कुल 23 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए कुलदीप चंदेल, उपप्रधान पद के लिए सर्वजीत सिंह, संतोष कुमार, महासचिव पद के लिए रामसिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक शर्मा, मोहन लाल, अतिरिक्त महासचिव पद के लिए जोगेंद्र शर्मा, रविंद्र धीमान, संगठन सचिव के पद के लिए सुरेश कुमार और संयुक्त सचिव वीर सिंह, राजेंद्र कुमार, यशपाल, मुख्य सलाहकार के लिए रमेश कुमार और प्रेस व कार्यालय सचिव के लिए अमरप्रीत सिंह और राजेंद्र कुमार चुनावी मैदान में उतरे थे।
