
कुल्लू। ब्यास और अन्य नदी नालों में अब कूड़ा-कचरा फेंकने वालों की खैर नहीं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के आदेशों पर हरकत में आते ही नगर परिषद कुल्लू ने टीम गठित कर गंदगी फैलाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। नदी नालों में गंदगी फैलाने वालों को एक अब लाख रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने कुल्लू शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। टीम ने कुल्लू शहर में घरों और दुकानदारों के आगे गंदगी फैलाने वाले करीब 33 लोगों के चालान किए। नगर परिषद के ईओ संजय कुमार ने बताया कि कुल्लू शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर परिषद ने अभियान छेड़ दिया है। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की है। टीम में नप कुल्लू के ईओ संजय कुमार, एसडीओ पीएस ठाकुर, जेई जीवानंद और स्वास्थ्य निरीक्षक नीति विश्वास आचार्य समेत अन्य कर्मचारी शामिल है। ईओ संजय कुमार ने बताया कि शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर परिषद ने शुक्रवार से विशेष अभियान छेड़ रखा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके अलावा वीरवार को नगर परिषद की टीम ने ढालपुर में रेहड़ी-फहड़ी वालों पर भी शिंकजा कसा। इस दौरान गलत स्थानों पर लगाई गई रेहड़ी को भी हटाया गया। नगर परिषद ने इस कार्रवाई में करीब 20 रेहड़ियों को जब्त किया। ईओ संजय कुमार ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की शहर में गंदगी न फैलाएं और शहर को साफ सुथरा बनाएं रखें।
रेहड़ी-फड़ी वालों में मचा हड़कंप
कुल्लू। शहर में शुक्रवार को नगर परिषद की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। इस रेहड़ी-फड़ी वाले अपने रेहड़ी फहड़ियों को छुपाते रहे। रेहड़ी-फहड़ी वालों निशा देवी, कृष्णलाल, गीत राम, लोतराम, बुद्ध राम, बृज लाल केवल , तेजिंन, श्याम लाल, राजू, कालू राम चमन लाल का कहना है कि वे नगर परिषद की 50 रुपये की पर्ची हर रोज काटते हैं। लेकिन शुक्रवार को नगर परिषद के टीम ने आकर कईयों के चालान कर दिए और कई रेहड़ियों को उठाकर ले गए।
कूड़ेदान में ही डाले कुड़ा
कुल्लू। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश सेठ ने व्यापारियों से अपील की वे दुकानों के आगे गंदगी न फैलाएं। कचरे को कूड़ेदान में ही डालें और शहर को साफसुथरा रखने में सहयोग दें।
