शरीफ सीमा पर हुई घटना से परेशान

शरीफ सीमा पर हुई घटना से परेशान

इस्लामाबादः प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय जवानों की हत्या पर ‘दुख’ जाहिर किया और कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों को सीमा पर सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए कदम उठाने चाहिए।

शरीफ ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से कहा है कि वे नियंत्रण रेखा पर भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच हुई झड़प की घटनाओं से दुखी हैं। विदेश मंत्रालय के एक बयान में उनके हवाले से कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम बहाल करने के लिए प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है।’’

Related posts