
रुद्र्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से हटाए गए सीजनल कर्मियों का बृहस्पतिवार को ऊखीमठ तहसील में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम स्थगित हो गया है। सीजनल कर्मी विक्रम रावत ने बताया कि मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर आंदोलन टाल दिया गया। आपदा के बाद यात्रा बंद होने पर मंदिर समिति ने केदारनाथ और उप मंदिरों में कार्यरत 39 स्वयंसेवकों को पहली अगस्त से सेवा से हटा दिया था। पुराने कर्मियों को हटाने और नए कर्मियों को यथावत रखने से आक्रोशित स्वयंसेवकों ने बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था।
