
टनकपुर। पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सीमा में घुसकर पांच भारतीय जाबांज सैनिकों की हत्या से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृस्पतिवार को यहां पाकिस्तान और केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर जोरदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के प्रति नरम रूख पर केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की। कहा कि पाकिस्तान हमारी जमी दुस्साहस दिखा रहा है और सरकार चुप बैठी है। पाकिस्तान को समय रहते माकूल जवाब दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, मंडल अध्यक्ष शिवराज चंद, हेमा जोशी, कमल पंत, विनोद वर्मा, जसोद सिंह, महेश जोशी, मुकेश साहू, मोहित गड़कोटी, कुमुद जोशी, कमलकांत, मंजू पांडेय, केदार दत्त जोशी, अमजद भाई, नरेश सकारी, दिनेश प्रजापति, सुभाष शारदा, जोध सिंह बोहरा आदि शामिल थे।
