पाकिस्तान से बातचीत बंद, भारत ने रोकी सचिव स्तर की वार्ता

पाकिस्तान से बातचीत बंद, भारत ने रोकी सचिव स्तर की वार्ता

नई दिल्ली: जम्मू के पुंछ में पाकिस्तान के हमले का असर अब भारत-पाक के प्रधानमंत्री के बीच होने वाली मुलाकात पर पड़ता नजर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच सचिव स्तर की बातचीत फिलहाल रोक दी गई है।

दरअसल अक्टूबर तक हर महीने भारत और पाकिस्तान के बीच उच्च स्तरीय बातचीत की जानी थी। यह बातचीत सर क्रीक के जरिये पानी की साझेदारी पर चल रही थी। पाकिस्तान ने अगली बातचीत के लिए तारीखें सुझाई थी, लेकिन सीमा पर बढ़े तनाव के बाद भारत ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

Related posts