
नई दिल्ली: देशभर में आज ईद उल जुहा का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईद के मौके पर आज सुबह से राजधानी की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में मुसलमान भाईयों ने सामूहिक नमाज अदा की। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाईयां भी दीं। इस दौरान मुख्य स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
फतेहपुरी मस्जिद निजामुददीन मस्जिद और इंदरलोंक मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज अता की गई इसके अलावा राजधानी की अन्य मस्जिदों में भी सामूहिक नमाज का आयोजन किया गया जहां लोगों ने नमाज अदा की। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के हिस्सों में भी ईद का नमाज अदा करने की खबरें मिली हैं।
देश के अन्य हिस्सों श्रीनगर, अमृतसर, चंडीगढ, फरीदाबाद, लखनऊ, पटना, गोवाहाटी, कोलकाता, भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलूर और चेन्नई से भी ईद मनाने की खबरें मिली हैं।
