
बेंगलुरु: कर्नाटक में लोकसभा की दो सीटो के उपचुनाव के लिए जनता दल (सेक्युलर), जद (एस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच गठबंधन को (नापाक) बताते हुए कांग्रेस ने आज मांग की कि जद (एस) यह स्पष्ट करें कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी उम्मीदवारी का वह समर्थन करेंगी या नहीं।
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जी.परमेश्वर ने यहां पत्रकारों से कहा कि भाजपा के साथ हाथ मिलाने वाली जद (एस) को यह बताना चाहिए कि वह प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी की उम्मीदवारी का समर्थन करेंगी या नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा और जद (एस) का साथ आना अगले साल होने वाले आम चुनाव के लिए एक संकेत हो सकता है।
डा. परमेश्वर ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘चुनावी मैदान में दोनों पार्टियों के रहते हुए ही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 122 सीटें जीती थी और ये दोनों पार्टियां हाथ मिलाने के बावजूद हमारी पार्टी की जीत की संभावना को प्रभावित नहीं कर सकती है।’’
कांग्रेस पार्टी में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं होने दावा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद जद (एस) और भाजपा एक दूसरे के खिलाफ थे तो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक साथ मिलकर पार्टी उम्मीदवारों की जीत के लिए काम क्यों नहीं कर सकते है।
