सरायों को बना दिया होटल, रद होंगे लाइसेंस

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि राजधानी में सरायों को होटल में तब्दील करने वालों के लाइसेंस जल्द से जल्द कर करें। मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी के सामने दो करोड़ से बनने वाले ओल्ड एज होम को भी अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां ओल्ड एज होम प्रस्तावित है, वहां ठंड है और धूप भी नहीं लगती। ओल्ड एज होम ऐसी जगह होना चाहिए, जहां धूप हो और बुजुर्ग शांति से रह सकें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने इसके लिए ढली और मशोबरा में जमीन देेने की बात कही।
———
मैंने सराय का उद्घाटन किया, उन्होंने होटल बना दिया
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे हैरान हैं कि कार्ट रोड पर एक सराय का उन्होंने खुद उद्घाटन किया था। लेकिन आज वहां पर सराय को बदलकर होटल बना दिया गया है। सराय आर्थिक तौर पर कमजोर और मजबूर लोगों के लिए होती है। सराय की आड़ में होटल चलाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

Related posts