सतनाम और मनोज डोडरा क्वार के पर्यवेक्षक

रोहड़ू। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी ने सभी ब्लॉक के चुनाव की तारीख तय कर दी है। इकाई जिला प्रधान वीरेंद्र चौहान और महासचिव सतनाम खागटा ने सभी खंडों के प्रभारी चुनाव के लिए नियुक्त कर दिए हैं।
संघ के जिला महासचिव सतनाम खागटा ने बताया कि 14 अगस्त को डोडरा क्वार ब्लॉक के चुनाव में पर्यवेक्षक सतनाम खागटा और मनोज चौहान होेंगे। 18 अगस्त को रोहड़ू ब्लॉक के चुनाव में पर्यवेक्षक बलवान सिथटा तथा कैलाश शर्मा को तैनात किया गया है। इसी दिन कुपवी ब्लॉक के पर्यवेक्षक श्याम चौहान, गोबिंद शर्मा, नेरवा ब्लॉक में पर्यवेक्षक जयलाल हरजेट, सुरेश शर्मा तथा देहा में ऋषि सरकैक, सतीश निराला, मतयाना खंड में महावीर कैंथला तथा कुलदीप सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। 25 अगस्त को चौपाल में होने वाले चुनाव में जय लाल हरजेटा, ओम प्रकाश पांडे, जुब्बल में मनोज कुमार और सुरत सिंह भागटा, छौहारा खंड में सतनाम खागटा तथा देवी सरन सहजेटा, ननखड़ी में विरेंद्र चौहान, सतीश निराला, ठियोग में सुरेंद्र मखैक और कृष्ण पाल शर्मा को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। 28 अगस्त को कसुम्पटी खंड में होने वाले चुनाव में विरेंद्र चौहान व इंदु मेहता, मशोबरा में हुकम चंद गौतम व महेश चौधरी, कोटखाई में चितरंजन काल्टा व बलवान सिथटा, जबकि टिक्कर में सतनाम खागटा तथा रमेश बशटवाण, सराहन में निशिकांत व ज्ञान हुडन को पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। उन्होंने कहा एक सितंबर को शिमला में विरेंद्र चौहान व सुरेंद्र मखैक, सुन्नी में सत्यव्रत शर्मा व कुलदीप सिंह, रामपुर में हेमराज कायथ व सतनाम खागटा, कुमारसैन में महावीर कैंथला व सतीश निराला की देख रेख में चुनाव होगें। जिला महासचिव ने कहा ब्लॉक स्तरीय चुनाव के लिए संबंधित ब्लॉक की उच्च पाठशाला तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्थान निर्धारित किए गए हैं। आठ सितंबर को जिला स्तरीय व पंद्रह सितंबर को प्रदेश स्तरीय चुनाव करवाए जाएंगे।

Related posts