ओबामा के दबाव के बावजूद पुतिन अपनी बात पर अडिग

ओबामा के दबाव के बावजूद पुतिन अपनी बात पर अडिग

वाशिंगटन: अमेरिकी खुफिया विभाग के पूर्व एजेंट एडवर्ड स्नोडेन के पिता लोन स्नोडेन ने उम्मीद जताई है कि उनके पुत्र को राजनीतिक शरण दिए जाने संबंधी रुस के निर्णय को लेकर परस्पर तकरार के बीच अमेरिका के दबाव के बावजूद रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन अपने रुख पर अडिग रहेंगे।

लोन की यह टिप्पणी उस समय सामने आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस मुद्दे को लेकर मास्को शिखर सम्मेलन में पुतिन के साथ बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। लोन ने रायटर के साथ बातचीत में कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पुतिन अपना फैसला नहीं बदलेंगे।

उन्होंने कहा, ‘मैं पुतिन की दृढ़ता एवं साहस का सम्मान करता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘यह कहना भी एक खेल है कि मैं इस बैठक में नहीं जा रहा हूं या मैं उस बैठक में नही जा रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि पुतिन अपना इरादा बदलेंगे।’

Related posts