किशोरी की मां और दादा ने आंदोलन स्थगित किया

गरुड़। अपहृत किशोरी की मां और दादा ने एसडीएम के आश्वासन पर पंद्रह दिन के लिए स्थगित कर दिया है। उन्होंने ऐेलान किया है कि न्याय नहीं मिला तो वह फिर से आंदोलन करेंगे।
एसडीएम कार्यालय के सामने तीन दिन से आंदोलनरत अपहृत किशोरी की मां राधा देवी और दादा भवान राम की बुधवार को एसडीएम अनिल चन्याल से हुई लंबी वार्ता के बाद उन्होंने आंदोलन 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया। एसडीएम ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस पर उन्होंने आंदोलन स्थगित कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हर एंगिल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि अपहृत किशोरी का शीघ्र सुराग लगा लिया जाएगा। आरोपी पटवारी का पप्पू लाल का कहना है कि उन्हें लड़की के अपहरण के मामले में जानबूझ कर फंसाया गया है। मामले की गहराई से जांच होने के बाद मामले की वास्तविकता सामने आ जाएगी।

Related posts