
नई दिल्ली: जहां गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को कई नए पीएम के रूप में देखना चाह रहे हैं वहीं सूत्रों के अनुसार सर्वे में प्रवासी भारतीय जयललिता को पीएम पद के लिए योग्य उम्मीदवार मानते हैं। प्रवासियों ने मोदी को जयललिता के बाद योग्य उम्मीवार बताया। सूत्रों के अनुसार बुधवार को भारतीय प्रवासियों के बीच किए गए एक सर्वे में यह खुलासा हुआ। सर्वे में मोदी को 100 में से 81 अंक मिले तो जयललिता को 86 एंक मिले।
वहीं कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 53 अंक हासिल हुए और तीसरे योग्य उम्मीदवार के रूप में लोगों की पंसद हैं। जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को न्यूनतम अंक तक हासिल नहीं हुए। धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र के कारण प्रवासियों ने जयललिता को अधिक तरजीह दी है।
