हमले से पहले LOC पर देखा गया था हाफिज सईद!

हमले से पहले LOC पर देखा गया था हाफिज सईद!

नई दिल्ली: पाक हमले में मारे गए भारतीय सैनिकों के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार इस घटना को अंजाम देने में खूंखार आतंकवादी हाफिज सईद का हाथ हो सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि इस घटना से कुछ दिन पहले हाफिज को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर देखा गया था। आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय सैनिकों का सिर काटने की वारदात से पहले भी हाफिज को एलओसी पर देखा गया था।

सूत्रों की माने तो हमले से पहले हाफिज ने एलओसी का दौरा कर पाक सैनिकों से बात की थी। यही नहीं वह 801 या 802 मुजाहिद बटालियन और कई लश्‍कर कमांडरों से भी मिला। खबर यह भी है कि हाफिज की लश्कर-ए-तैय्यबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने पाक सैनिकों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि मंगलवार को ही जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर चक्कां दा बाग सेक्टर में एक आतंकवादी हमले में 21 बिहार रेजीमेंट के एक गैर कमीशंड अधिकारी और चार जवानों की मौत हो गई। हमलावरों में से कुछ ने पाकिस्तानी सेना की वर्दियां पहन रखी थीं।

Related posts