इक्डोल के फार्म अब ऑनलाइन

शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्राचार के माध्यम से पढ़ाई करने के लिए प्रोस्पेक्टस खरीदने के लिए परिसर आने की जरूरत नहीं। इक्डोल से पढ़ाई के लिए इच्छुक प्रार्थी घर बैठे ही ऑनलाइन इक्डोल के फॉर्म डाउनलोड कर सकेंगे। इतना ही नहीं इन्हें फीस जमा करवाने की सुविधा भी ऑनलाइन दी जाएगी। विश्वविद्यालय के इक्डोल विंग ने फॉर्म को बारह अगस्त से ऑनलाइन मुहैया करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। ऑनलाइन फीस जमा करवाने की सुविधा आगामी तीन महीने में शुरू होगी।
विश्वविद्यालय के इक्डोल में बाहरी राज्यों के छात्रों की संख्या को बढ़ाया जा सके, इसलिए दिल्ली में हिमाचल भवन में इक्डोल का सूचना केंद्र खोला जाएगा। इसमें छात्र प्रोस्पेक्टस खरीदने से लेकर हर तरह के कोर्स की जानकारी ले सकेंगे। यहां छात्रों को फार्म जमा करवाने की सुविधा भी दी जाएगी। विश्वविद्यालय के नोएडा स्थित केंद्र के दिल्ली से काफी दूर होने के कारण बाहरी राज्यों के छात्र छात्राओं को काफी परेशानी आती थी, लेकिन हिमाचल भवन में केंद्र के शुरू होने से प्रशासन को काफी राहत मिलेगी। अभी तक विश्वविद्यालय के प्रोस्पेक्टस परिसर में आकर खरीदने पड़ते थे, फीस जमा करवाने के लिए भी छात्र छात्राओं को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था। इसे खत्म कर छात्रों को नई सुविधा देने के लिए इक्डोल प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
विश्वविद्यालय के इक्डोल के के निदेशक डा. कुलवंत राणा ने बताया कि छात्र तथा छात्राओं को सुविधाएं देने के लिए नई योजनाएं शुरू की हैं। ऑनलाइन फीस के लिए बैंक के साथ बैठकें हो गई है।

Related posts