
पौड़ी। व्यापार संघ की बैठक में जेल गार्डन में कलक्ट्रेट भवन बनाने के विरोध में बाजार बंद कराने के ऐलान पर आपत्ति जताई गई। इस मौके पर जिला प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाने की भी मांग की गई। व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सचिव विनय शर्मा, विनय किंगर आदि ने कहा कलक्ट्रेट भवन को जेल गार्डन पर ही बनाया जाना चाहिए। भवन निर्माण को लेकर कुछ लोगों ने व्यापार संघ की सहमति के बगैर बाजार बंद कराने का ऐलान किया है। यह निर्णय गलत है। कांग्रेसी नेता महेश ढाैंडियाल, जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोदानंद बड़थ्वाल ने भी जेल गार्डन में कलक्ट्रेट भवन बनाने के निर्णय का समर्थन किया है।
