कुलसारी, चमोली में खुलेंगे पॉलीटेक्निक

गोपेश्वर। जनपद के कुलसारी और चमोली कस्बे के युवा-युवतियों को अब तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूसरे जनपदों में नहीं जाना पडे़गा। प्रदेश सरकार ने इन दोनों जगहों पर राजकीय पॉलीटेक्निक की स्थापना को शासन ने हरी झंडी दे दी है। गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज ने बताया कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर शासनादेश जारी हो गया है। इन संस्थानों में सिविल, इलेक्ट्रीकल और कंप्यूटर साइंस ट्रेड संचालित होंगे। रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य सत्येंद्र बर्त्वाल ने बताया कि चमोली और कुलसारी में राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान खुलवाने के लिए सांसद सतपाल महाराज प्रयासरत थे।

Related posts