कई घरों में घुसा बरसाती पानी, मलबा

गौचर। सोमवार मध्य रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश से नगर के वार्ड छह और तीन में कई भवनों की सुरक्षा दीवारें ढह गई। मंगलवार दोपहर बाद एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए नुकसान का जायजा लिया।
बारिश से हवाई पट्टी और पनाई सेरा से जमा बरसाती पानी सैलाब के रूप में वार्ड छह और तीन में कई घरों में घुसा। जल भराव से वार्ड छह में मातबर सिंह नेगी, खुशाल सिंह नेगी के भवनों की सुरक्षा दीवार ढह गई। वहीं विजय प्रसाद डिमरी के घर में भरे पानी को चार दीवारी तोड़कर साफ किया गया। वार्ड तीन में डेढ़ दर्जन से अधिक घरों में मलबा घुस गया। क्षेत्र के बसंतुपर नैल तोक, पनाई भट्ट नगर, शैल और रावल नगर क्षेत्र में भी बरसात से लोगों के मकानों और गोशालाओं काफी नुकसान पहुंचा। उप जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। बरसाती पानी की निकासी के लिए लोगों से नाली निर्माण के लिए भूमि देने को भी कहा गया है।

Related posts