
टनकपुर। पर्यावरण सप्ताह के तहत एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल में गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई।
प्रधानाध्यापिका सुनीता चंद ने सावन माह में पर्यावरण के संबंध में पर्वतीय राज्यों खासकर उत्तराखंड में मनाए जाने वाले हरेला, पार्थिव पूजा आदि त्यौहार व परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने बादल फटना, वाटर साईकिल, वाटर हारवेस्टिंग, बायो डाईवर्सिटी, बाढ़, भू-स्खलन, एनडीआरएफ आदि विषयों पर आधारित प्रतियोगिता में सुंदर प्रस्तुतियां दी। कक्षा छह और सात की पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता गोस्वामी ने प्रथम, आस्था भट्ट ने द्वितीय व दीपक सिंह बोहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 व 5 की आर्टिकल प्रतियोगिता में दिव्यांशु शर्मा, अर्पित उपाध्याय व आदित्य राज ओझा क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। कक्षा 3 की पैराग्राफ राइटिंग प्रतियोगिता में कुंवर, दिपांशी शर्मा व पंकज मटियानी ने पहले तीन स्थान प्राप्त किए। फैंसी ड्रेस में अभिषेक बोहरा व रिया शर्मा प्रथम, श्लोक जोशी द्वितीय व अमन मेहता तृतीय स्थान पर रहे।
