पोस्टर में बस मोदी-मोदी, स्लोगन- ‘नई सोच नई उम्मीद’

पोस्टर में बस मोदी-मोदी, स्लोगन- ‘नई सोच नई उम्मीद’

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के लिए चाहे सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं लेकिन देश की नजरें टिकीं हैं कांग्रेस और बीजेपी पर। सभी यह देखने को उत्सुक है कि कांग्रेस और बीजेपी अपने कौन से पत्ते खोलती हैं। सूत्रों के अनुसार फिलहाल बीजेपी ने अपना नया पोस्टर जारी किया है जिसमें सिर्फ एक नेता का चेहरा होगा और वह है चुनाव समिति के नए अध्यक्ष नरेंद्र मोदी का। सूत्रों के अनुसार पोस्टर में तस्वीर के साथ स्लोगन होगा- नई सोच नई उम्मीद।

सूत्रों के अनुसार बीजेपी ने मोदी को ही आगे किया है और इसलिए उनका ही पोस्टर जारी भी किया गया है। गौरतलब है कि कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी की तरफ से मोदी नए पीएम हो सकते हैं लेकिन बीजेपी के चुनावी पोस्टर ने सभी की शंका दूर करके रख दी क्योंकि बीजेपी के इस नए पोस्टर में बस मोदी-मोदी हैं और उनके साथ कमल का फूल और स्लोगन है नई सोच नई उम्मीद। सूत्रों के अनुसार पोस्टर में छपे स्लोगन को जल्द ही घर-घर पहुचाने की मुहीम शुरू होगी।

Related posts