सुख राम शुक्ला बने सरदार

नालागढ़ (सोलन)। गुटबाजी की अटकलों पर विराम लगाते हुए नालागढ़ अराजपत्रित कर्मचारी संघ की कमान स्वास्थ्य विभाग के सुख राम शुक्ला को मिली है। सर्वसहमति से मंगलवार को हिंदू धर्मशाला में हुए चुनावों पर पूर्व कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपप्रधान को कमान सौंपने का निर्णय लिया गया। चुनाव जोगिंद्र सिंह और दलीप सिंह राणा चुनाव प्रभारी।
वहीं महासचिव के पद पर ग्रामीण विकास विभाग के नीलकंठ शर्मा, आईपीएच से रामकरण चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्वास्थ्य विभाग से नीलम धीमान व वेटरनरी विभाग से हरीश को उपाध्यक्ष की कुर्सी मिली है। स्वास्थ्य विभाग से रंजीत कुमार को कोषाध्यक्ष, कुलदीप गुप्ता को मुख्य सलाहकार, राजस्व विभाग से हरिराम को संयुक्त सचिव, आईपीएच से ज्ञान सिंह राणा को संगठन सचिव की सीट मिली है।
नवनियुक्त प्रधान का कहना है कि जल्द ही शेष कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। मौजूदा वक्त में संघ के करीब 500 सदस्य हैं। कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। लंबित पड़ी मांगों के लिए संघर्ष होगा। इस मौके पर देस राज, रामआसरा धीमान, रामनरेश, हेमराज, कर्मचंद, शंकरदेव चौधरी, रामअवतार, सीमा ठाकुर, हरि राम और महेंद्र मौजूद रहे।

समर्थन किसे अभी नहीं बता सकते
जिलाध्यक्ष के लिए सर्मथन किस गुट को दिया जाएगा, नालागढ़ इकाई में संशय की स्थिति है। नवनियुक्त प्रधान का कहना है कि इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते। फिलवक्त संघ स्वतंत्र रूप से काम करेगा। वहीं पिछले बीबीएन इकाई दोफाड़ हुई थी। बद्दी में अलग अराजपत्रित कर्मचारी संघ खड़ा किया गया था।
अखिलेश महाजन

Related posts