
कसौली (सोलन)। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ यूनिट कसौली के चुनाव अधीक्षक ग्रेड-2 खजान सिंह की अध्यक्षता में हुए। जिसमें सर्वसम्मति से रणजीत सिंह पंवर को प्रधान चुना गया। कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उप प्रधान पद के लिए प्रेमचंद, उपप्रधान धनीराम वर्ता, हंसराज शर्मा, भगवान सिंह, मधु कंवर, महासचिव सतपाल राणा, मुख्य सलाहकार धनीराम चौहान, कोषाध्यक्ष ताराचंद, संयुक्त सचिव बलविंद्र ठाकुर, संगठन सचिव श्याम लाल, प्रचार सचिव कृष्ण चंद, प्रेस सचिव श्याम लाल पंवर, सलाहकार खजान सिंह और हरदयाल सिंह चुने गए।
