तीन दिन की छुट्टी, सात दिन का आराम

शिमला। सरकारी कर्मचारियों के लिए तीन दिन की छुट्टी लेकर हफ्ते भर आराम करने का संयोग बन रहा है। 9 अगस्त को ईद के कारण प्रदेश में राजपत्रित अवकाश है। 10 को सेकेंड सेटरडे और 11 को संडे है। इसके बाद यदि अगले तीन दिन यानी 12 से 14 अगस्त के बीच के तीन दिनों की छुट्टी हो जाए तो 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कारण फिर सरकारी छुट्टी है।
सरकारी महकमों और सचिवालय में कर्मचारी अभी से गणना में पड़ गए हैं। इधर, होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि 9 से 15 अगस्त के इस मानसून सीजन में बाहर राज्यों से भी नौकरीपेशा सैलानी हिमाचल का रुख कर सकते हैं। हिमाचल पर्यटन निगम के होटलों में हालांकि अभी तक इन छुट्टियों के लिए एडवांस बुकिंग नहीं बढ़ी है।
एटीएम यूज करने वाले रखें ध्यान
शिमला। निजी क्षेत्र में जिन वेतनभोगियों को 7 तारीख को वेतन मिलता है, वे इस बात का ध्यान रखें कि जरूरत का पैसा एटीएम से 8 अगस्त को ही निकाल लें। क्योंकि इसके बाद 9 से 11 तीन लगातार तीन दिन छुट्टी रहेगी और एटीएम के ड्राई होने पर बैंक भी बंद रहेंगे। यदि ऐसा हुआ तो सैलरी मिलने के बाद के शनिवार या रविवार को शॉपिंग नहीं हो पाएगी।

Related posts