बाली ने हादसे की न्यायिक जांच बिठाई

शिमला। राज्यपाल उर्मिला सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला जिला के चौपाल क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बस दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इससे दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने निदेशक परिवहन को निर्देश दिए कि मृतकों के आश्रितों को ‘एक्स ग्रेशिया राशि’ के रूप में एक-एक लाख रुपये जारी करे। मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, सुजान सिंह पठानिया, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा, प्रकाश चौधरी, कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल, अनिल शर्मा ने भी बस दुर्घटना पर शोक जताया। सुखविंद्र सिंह सुक्खू, गंगू राम मुसाफिर और सुभाष मंगलेट ने भी शोक जताया है। घटना की सूचना मिलते ही वह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए थे।

Related posts